तटबंधों पर पीड़ितों बीच भय का माहौल

Published at :02 Aug 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
तटबंधों पर पीड़ितों बीच भय का माहौल

बैकुंठपुर : बाढ़ के पानी से तटबंधों पर शरण लिये पीड़ितों में भय का माहौल देखा जा रहा है. न दिन में चैन है न रात को नींद है. खौफ के बीच जिंदगी काटने को मजबूर पीड़ितों को पल-पल बीमारी, सांप, बिच्छू, जंगली जानवर, धूप व बारिश का भय सता रहा है. पशुओं को लेकर […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : बाढ़ के पानी से तटबंधों पर शरण लिये पीड़ितों में भय का माहौल देखा जा रहा है. न दिन में चैन है न रात को नींद है. खौफ के बीच जिंदगी काटने को मजबूर पीड़ितों को पल-पल बीमारी, सांप, बिच्छू, जंगली जानवर, धूप व बारिश का भय सता रहा है. पशुओं को लेकर प्रशासनिक सहयोग की राह सभी देख रहे हैं. आशाखैरा गांव के रविंद्र कुंवर, नंदलाल सिंह, बीरा सहनी, साधु महतो, चंद्रशेखर कुंवर, सुरेंद्र कुंवर, प्यारेपुर गांव की रेखा देवी, कांती देवी, शिवकली देवी, मुनी देवी व सुगांती देवी सहित कई लोगों ने राहत की आवश्यकता जताते हुए बीडीओ नीभा कुमारी, विधायक मिथिलेश तिवारी, प्रमुख प्रदीप राय, पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह व प्रेमशंकर प्रसाद से सहारे की गुहार लगायी है.

बीडीओ ने नाव से बाढ़पीड़ितों को देखा
बैकुंठपुर. प्रखंड की बीडीओ नीभा कुमारी ने नाव से बाढ़पीड़ितों की दशा देखी. गंडक नदी में आयी बाढ़ के शिकार प्यारेपुर व आशाखैरा के लोग एक अदद पाॅलीथिन के लिए तरस रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों की वाजिब सूची बना कर राहत सामग्री वितरित करने की आवश्यकता जतायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन