गोद से गिर कर बाढ़ में डूबी मासूम की मौत

Published at :01 Aug 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
गोद से गिर कर बाढ़ में डूबी मासूम की मौत

बैकुंठपुर : घर में गंडक नदी की बह रही धार में मां की गोद से गिर कर मासूम बच्ची की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों पर आफत-सी आ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि बैकुंठपुर प्रखंड के पकहां गांव में सुरेश राय के घर में तीन फुट से अधिक पानी बह रहा है. […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : घर में गंडक नदी की बह रही धार में मां की गोद से गिर कर मासूम बच्ची की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों पर आफत-सी आ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि बैकुंठपुर प्रखंड के पकहां गांव में सुरेश राय के घर में तीन फुट से अधिक पानी बह रहा है. पिछले चार दिनों से घर में भूख- प्यास से तड़प रहे परिवार में जब बच्ची रोने लगी, तो उसकी मां सुनीता देवी उसे चुप कराने लगी. इतने में बच्ची हाथ से छूट कर पानी में गिर गयी. परिजनों ने उसे पानी से निकाल कर पीएचसी ले गये, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन