अधिकारियों को दिये कई निर्देश

Published at :01 Aug 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों को दिये कई निर्देश

निरीक्षण . अनुश्रवण समिति रिंग बांध के लिए तैयार करेगी प्रस्ताव महम्मदपुर : रविवार को डीएम राहुल कुमार पूर्वांचल के बंजरिया रमपुरवां, डुमरिया सहित सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा कैंप में रह रहे लोगों से उनका हाल-चाल पूछा. इस दौरान अधिकारी ने बाढ़पीड़ितों की व्यथा सुनी. पीड़ितों के दर्द […]

विज्ञापन

निरीक्षण . अनुश्रवण समिति रिंग बांध के लिए तैयार करेगी प्रस्ताव

महम्मदपुर : रविवार को डीएम राहुल कुमार पूर्वांचल के बंजरिया रमपुरवां, डुमरिया सहित सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा कैंप में रह रहे लोगों से उनका हाल-चाल पूछा. इस दौरान अधिकारी ने बाढ़पीड़ितों की व्यथा सुनी. पीड़ितों के दर्द को सुन कर डीएम ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. बंजरिया में बाढ़पीड़ितों ने डीएम से कहा कि प्रतिवर्ष बाढ़ से भारी नुकसान होता है,
यदि रिंग बांध बन जाये तो हम ग्रामीणों को नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा. इस पर डीएम ने कहा कि अनुश्रवण समिति की बैठक कर प्रस्ताव तैयार किया जाये. वे इसे आलाधिकारी तक भेजेंगे. साथ ही डीएम ने बाढ़ की स्थिति में धैर्य बरतने के साथ-साथ ग्रामीणों से अपील की कि यदि उन्हें बाढ़ में बह कर आनेवाले हिरन को पानी से निकाल कर थाने में पहुंचाने की अपील की. उन्होंने शिविर में चलाये जा रहे राहत कार्य की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश भी दिये. मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीओ अरविंद प्रताप शाही, पंचायत सचिव हरेश्वर कुंवर सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन