हल्की बारिश कर निकल गयीं घटाएं

गोपालगंज : उम्मीद को एक बार फिर बादलों ने तोड़ दिया. शहर को भींगोते हुए हल्की बारिश कर घटाएं निकल गयीं. झमाझम बारिश के लिए सिस्टम नहीं बन पा रहा है. शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बनने के कारण मौसम में बदलाव आ गया. पहले काली घटाएं छायी इसके बाद हल्की बारिश […]
गोपालगंज : उम्मीद को एक बार फिर बादलों ने तोड़ दिया. शहर को भींगोते हुए हल्की बारिश कर घटाएं निकल गयीं. झमाझम बारिश के लिए सिस्टम नहीं बन पा रहा है. शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बनने के कारण मौसम में बदलाव आ गया. पहले काली घटाएं छायी इसके बाद हल्की बारिश आधा घंटे तक हुई.
बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया. इससे लोगों को ऊमस भरी गरमी से राहत मिली लेकिन घटाओं को पुरवइया हवा उड़ाते चली गयी. मौसम वैज्ञानी एसएन पांडेय की माने, तो बंगाल की खाड़ी तक टर्फ लाइन बनी हुई है. यह टर्फ लाइन आसमान से गुजर रही है, जिससे जम कर बारिश होने की उम्मीद है. लेकिन आवश्यकता के अनुरूप बारिश नहीं होने से किसानों में काफी मायूसी छायी हुई है.
बारिश के बाद रेनकोट, जूते-चप्पल तथा छाते की बिक्री बढ़ गयी है. मौनिया चौक, चंद्रगोखुल रोड, पुरानी चौक, घोष मोड़, थाना चौक, जंगलिया मोड़, आंबेडकर चौक पर स्थित दुकानों में रेनकोट और बरसाती की खूब बिक्री हो रही. रेनकोट 200-850 रुपये में उपलब्ध है. रेनकोट, छाते, चप्पल आदि कोलकाता से मंगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










