सात पर प्राथमिकी, 50 के कनेक्शन कटे

गोपालगंज : बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली को पूरा करने के लिए बिजली विभाग ने इस बार कठोर कदम उठाया है. शुक्रवार तक 50 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिये गये. वहीं हथुआ में सघन छापेमारी कर सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है. इन सातों पर विद्युत विभाग प्राथमिकी […]
गोपालगंज : बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली को पूरा करने के लिए बिजली विभाग ने इस बार कठोर कदम उठाया है. शुक्रवार तक 50 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिये गये. वहीं हथुआ में सघन छापेमारी कर सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है. इन सातों पर विद्युत विभाग प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इस माह में राजस्व वसूली करने और सौ- सौ कनेक्शन काटने का सभी जेइ को टास्क दिया गया है. उधर महम्मदपुर में भी एसडीओ मुकेश कुमार रमन की अध्यक्षता में बिजली कनेक्शन काटने एवं जांच अभियान का काम चलता रहा. विभाग के कड़े रवैये से बकायेदारों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










