शराब के साथ पकड़ाये वाहनों की होगी नीलामी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिया थानेदारों को अल्टीमेटम शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की कड़ी नजर रखने का आदेश गोपालगंज : शराब तस्करी को लेकर पुलिस गंभीर हो गयी है. अब जिस वाहन पर शराब जब्त की जायेगी, उस वाहन को भी नीलाम किया जायेगा. बिहार में […]
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिया थानेदारों को अल्टीमेटम
शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज
सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की कड़ी नजर रखने का आदेश
गोपालगंज : शराब तस्करी को लेकर पुलिस गंभीर हो गयी है. अब जिस वाहन पर शराब जब्त की जायेगी, उस वाहन को भी नीलाम किया जायेगा. बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी को लागू करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है.
पुलिस कप्तान रवि रंजन कुमार ने थानेदारों के साथ क्राइम कंट्रोल के लिए आयोजित बैठक में इस नये आदेश को जानकारी देते हुए थानेदारों को अल्टीमेटम दिया कि किसी तरह की चूक हुई तो सीधा कार्रवाई थानेदार पर होगी. गली- मुहल्लों तक नजर रखी जाये, कहीं भी शराब बिकी, तो तत्काल कार्रवाई करें अन्यथा आप पर कार्रवाई होगी.
एसपी ने एक एक थाने का अलग- अलग अपराध के रिव्यू के दौरान कई थानेदारों को कड़ी फटकार भी लगी. एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बरतने का निर्देश दिया. इतना ही नहीं यूपी बार्डर से हो रही शराब तस्करी और सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी ने कड़ा निर्देश दिया है. वैसे अपराधी जो यूपी से आकर घटना को अंजाम दे रहे उनकी पहचान कर यूपी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावे बैंकों की सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े मामलों के निबटारे को भी एसपी ने गंभीरता से लिया है.
पुलिस के स्तर पर बैंक के आस-पास सक्रिय लुटेरों पर नकेल कसने के लिए थानेदारों को कई निर्देश भी दिये गये हैं. इस बैठक में एसडीपीओ मनोज कुमार, इम्तेयाज अहमद, डीएसपी नरेशचंद्र मिश्र, विभाष कुमार, इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह, प्रिय रंजन, गोरखनाथ, केके मांझी, थानेदार महेंद्र कुमार, राम सेवक राउत, अजय कुमार, नवीन कुमार समेत सभी थानों के थानेदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










