पोस्ट ऑफिस चौराहे पर आयोजित होगा कार्यक्रम

गोपालगंज : शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 23 जुलाई को 11 बजे शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर धरने का आयोजन होगा. यह बात जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश राय ने शिक्षक भवन में आयोजित जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान कही. उन्होंने इसमें अधिक- से- अधिक […]
गोपालगंज : शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 23 जुलाई को 11 बजे शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर धरने का आयोजन होगा. यह बात जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश राय ने शिक्षक भवन में आयोजित जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान कही. उन्होंने इसमें अधिक- से- अधिक शिक्षकों को भाग लेने की अपील की. श्री राय ने कहा कि मुख्यत: सात सूत्री मांगों में एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली के प्रकाशन में हो रही देरी को छोड़ यथाशीघ्र प्रकाशित की जाये.
जटिल वेतन भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाया जाये, ताकि ससमय भुगतान हो सके. अल्पसंख्यक विद्यालयों के वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब हो रहा है, उसे ससमय भुगतान करवाया जाये आदि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










