ePaper

युवती से रेप की कोशिश, आरोपी ने पिता पर किया फरसा से वार

Updated at : 14 Jul 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
युवती से रेप की कोशिश, आरोपी ने पिता पर किया फरसा से वार

गोपालगंज : महम्मदपुर थाने के मंगलपुर गांव में युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की. उसने घर पर पहुंच कर युवती के पिता पर फरसे से हमला कर घायल कर दिया. घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया. युवती ने आरोप लगाया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : महम्मदपुर थाने के मंगलपुर गांव में युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की. उसने घर पर पहुंच कर युवती के पिता पर फरसे से हमला कर घायल कर दिया. घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया. युवती ने आरोप लगाया है कि शौच करने के लिए घर से निकली थी. इसी बीच रास्ते में पूर्व से घात लगा कर बैठे प्रमोद राय ने जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी. विरोध करने मारपीट की गयी.

घटना के वक्त पीड़िता के भाई ने मौके पर पहुंच कर बहन की अस्मत लुटने से बचा ली. उधर, आरोपितों ने घर में घुस कर लूटपाट कर दी. इस मामले को लेकर थाने में प्रमोद राय, कृष्णा राय समेत तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित परिवार ने कांड अंकित कराने के बाद पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. उधर, महम्मदपुर पुलिस ने घटना में जांच – पड़ताल शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन