आखिर कब तक सुहािगनों की मांग उजाड़ती रहेगी बिजली कंपनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल कटेया : बिजली कंपनी की लापरवाही तो रोज ही सामने आ रही है. कहीं- न- कहीं रोज इस विभाग की लापरवाही के कारण किसी-न-किसी सुहागन की मांग उजड़ जाती है, तो किसी मां की गोद सुनी हो जाती है. आखिर ऐसा कब तक चलेगा. […]
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
कटेया : बिजली कंपनी की लापरवाही तो रोज ही सामने आ रही है. कहीं- न- कहीं रोज इस विभाग की लापरवाही के कारण किसी-न-किसी सुहागन की मांग उजड़ जाती है, तो किसी मां की गोद सुनी हो जाती है. आखिर ऐसा कब तक चलेगा. कटेया में जो कुछ भी हुआ, वह बिजली विभाग की लापरवाही का ही नतीजा है.
हाइ टेंशन तारों की ऊंचाई अब इतनी कम हो गयी है कि आये दिन हादसे होते रहते हैं. धनौती गांव के चंवर से होकर गुजरा हाइ टेंशन तार की ऊंचाई इतनी कम थी कि कोई भी इस हादसे का शिकार हो सकता था. लेकिन भारत की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान नित्यानंद प्रसाद की मौत हो गयी.
इस घटना ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिये हैं. उसकी मौत से इलाका मर्माहत है. अभी नित्यानंद की शादी को खास वक्त भी नहीं गुजरा था. पत्नी प्रेमशीला देवी के आंखों के सपने भी पूरे नहीं हुए थे कि होनी ने उसके पति को उससे छीन लिया. पति की मौत के बाद बेसुध पड़ी प्रेमशीला देवी की गोद में डेढ़ वर्षीय मुन्ना कुमार को यह समझ नहीं आ रहा था कि उसके पिता की मौत का मातम मनाया जा रहा है.
वह तो अपनी मां को चीखते देख बेतहाशा रोये जा रहा था. घटना को लेकर आक्रोश इतना था कि महिलाएं भी बिजली विभाग को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थीं. लेकिन शायद ही इसकी परवाह बिजली विभाग को हो. इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि आज भी विभाग में कितनी घोर लापरवाही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










