रमजान के पहले जुमे की नमाज आज, तैयारी पूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : शहर के बड़ी बाजार स्थित जामा मसजिद जिले की सबसे बड़ी मसजिद है. जिला बनने से पहले जामा मसजिद कायम हुई थी. यहां आज भी सबसे अधिक अकीदमंद पहुंचते हैं. रमजान में यहां नमाजियों के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. मसजिद के इमाम शौकत फहमी ने बताया कि वर्ष 1668 ई में […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर के बड़ी बाजार स्थित जामा मसजिद जिले की सबसे बड़ी मसजिद है. जिला बनने से पहले जामा मसजिद कायम हुई थी. यहां आज भी सबसे अधिक अकीदमंद पहुंचते हैं. रमजान में यहां नमाजियों के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. मसजिद के इमाम शौकत फहमी ने बताया कि वर्ष 1668 ई में बड़ी बाजार में जामा मसजिद बनी थी.
इसके बनने के बाद वर्ष 1973 ई में गोपालगंज को जिले का दर्जा मिला. यहां हजारों की संख्या में नमाजी आते हैं. रमजान के पहले जुमे की नमाज का वक्त तय किया गया है.
जामा मसजिद में 1.00 बजे, मरकजी मसजिद में 1.30 बजे, जंगलिया मसजिद में 1.00 बजे, दरगाहशरीफ में 1.00 बजे, सरेया मसजिद में 1.00 बजे जुमे की नमाज अदा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










