थावे के एएसआइ पर गैर जमानती वारंट जारी

Published at :10 Jun 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
थावे के एएसआइ पर गैर जमानती वारंट जारी

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर बढ़ी मुश्किल गोपालगंज : थावे थाने में तैनात एएसआइ समेत आठ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट जारी किया. कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी होते ही पुलिस अधिकारियों की मुश्किल बढ़ गयी है. बता दें कि थावे थाने में तैनात एएसआइ राम प्रवेश […]

विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर बढ़ी मुश्किल

गोपालगंज : थावे थाने में तैनात एएसआइ समेत आठ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट जारी किया. कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी होते ही पुलिस अधिकारियों की मुश्किल बढ़ गयी है. बता दें कि थावे थाने में तैनात एएसआइ राम प्रवेश पांडेय, पुलिस जीप के चालक गोलू एवं आठ अन्य पुलिस कर्मी थावे के विदेशी टोले के रहनेवाले घनश्याम प्रसाद के होटल में तीन दिसंबर,
2015 की शाम पहुंचे तथा पुलिसकर्मियों को खाना खिलाने के लिए बोले. उनके कहने पर सभी को खाना खिलाने के बाद एक हजार का बिल उन्हें दिया गया तो वे होटल संचालक घनश्याम प्रसाद पर बरस गये. गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे. एसपी से शिकायत करने की बात जब कही, तो और पिटाई की गसी. जेब से 40 हजार रुपये भी निकाल लिये. सोने की चेन आदि भी पुलिसकर्मियों ने लूट लिये थे एवं उन्हें घसीट कर थाना ले गये,
लेकिन आसपास के लोग आक्रोशित होकर पुलिस हंगामा करने लगे, तो उन्हें छोड़ा गया. इस मामले में अधिवक्ता मोहनी शाही की अपील पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है.
प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज. इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. अपहृत छात्रा की मां ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी है. मांझा थाना क्षेत्र के अकिलटोला गांव की शांति देवी का आरोप है कि उसके दूर के रिश्तेदार एक सप्ताह पूर्व उसके घर आये थे. पांच दिन उसके घर रहे और अचानक छठे दिन वे उसकी पुत्री को लेकर फरार हो गये.
पीड़िता ने सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के नैनो पार गांव के त्रिपुरारी राय के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन