दो माह में होगा बैकुंठपुर का पूर्ण विद्युतीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

सीएमडी ने बैठक कर अधिकारियों को दिया निर्देश 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करें काम : सीएमडी गोपालगंज : बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र का पूर्ण विद्युतीकरण दो माह के भीतर होगा. 15 अगस्त तक न सिर्फ हर गांव में बिजली होगी, बल्कि प्रत्येक घर बिजली की रोशनी से जगमगायेगा. गोपालगंज विद्युत विभाग और कार्यकारी […]
विज्ञापन
सीएमडी ने बैठक कर अधिकारियों को दिया निर्देश
15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करें काम : सीएमडी
गोपालगंज : बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र का पूर्ण विद्युतीकरण दो माह के भीतर होगा. 15 अगस्त तक न सिर्फ हर गांव में बिजली होगी, बल्कि प्रत्येक घर बिजली की रोशनी से जगमगायेगा. गोपालगंज विद्युत विभाग और कार्यकारी एजेंसी को सीएमडी ने सख्त निर्देश दिया है. बैकुंठपुर में चल रहे विद्युतीकरण के धीमे कार्य पर विधायक मिथिलेश तिवारी ने विद्युत विभाग से कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया था. विधायक की पहल पर विद्युत विभाग के सीएमडी और ऊर्जा सचिव प्रत्यय अमृत ने अपने कार्यालय में कार्यपालक अभियंता प्रोजेक्ट और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता,
बीपीएल कंपनी के प्रबंधक, टेक्नो के प्रबंधक, विद्युत विभाग के एसी के साथ बैठक कर काम में तेजी लाने का आदेश दिया है. विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि दो घंटे तक चली बैठक में बैकुंठपुर के सभी गांवों में 15 अगस्त तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही घर-घर में बिजली पहुंचाने तथा बिल में सुधार के लिए बरौली और बैकुंठपुर में प्रत्येक माह की 15 तारीख को कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है. बैठक में प्रोजेक्ट के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
क्या होगा काम
8 गैंग के बदले 20 गैंग करेंगे कार्य
15 अगस्त तक हर गांव में होगी बिजली
प्रत्येक घर में दिया जायेगा कनेक्शन
एक माह के भीतर छूटे घरों में लगेंगे मीटर
बैकुंठपुर और बरौली में कैंप लगा कर शिकायत का होगा निबटारा
एक माह बाद बरौली, झझवां और दिघवा दुबौली पावर सब स्टेशन को सीधे लाइन से जोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










