शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :08 Jun 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो गिरफ्तार

शराबबंदी. थावे में जीआरपी ने सवारी गाड़ी में की छापेमारी थावे : थावे जंकशन पर गोरखपुर से सीवान जा रही सवारी गाड़ी में रेल पुलिस ने छापेमारी कर 42 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. सघन जांच रेल बोगियों में की गयी. ट्रेन से बिहार में शराब की तस्करी का भंडाफोड़ […]

विज्ञापन

शराबबंदी. थावे में जीआरपी ने सवारी गाड़ी में की छापेमारी

थावे : थावे जंकशन पर गोरखपुर से सीवान जा रही सवारी गाड़ी में रेल पुलिस ने छापेमारी कर 42 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. सघन जांच रेल बोगियों में की गयी. ट्रेन से बिहार में शराब की तस्करी का भंडाफोड़ भी हुआ है. ये दोनों तस्कर यूपी से शराब लाकर बिहार के बाजारों में तीन गुने मूल्य पर बेचते थे. इस बीच जीआरपी के प्रभारी बलराम पासवान, डीपी सिंह, परशुराम प्रसाद, रामनरेश पासवान,
राजकुमार की टीम ने ट्रेन संख्या – 75010 में छापेमारी की, जिसमें थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव के रहनेवाले कारी साह के बेटे वीरेंद्र साह, कुचायकोट थाना क्षेत्र के मलही गांव के रहनेवाले इमाम शाह के बेटे साहेब हुसैन को 42 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. कड़ी पूछताछ में इनलोगों ने चौंकानेवाले खुलासा किये हैं. पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि ट्रेन से आसानी से शराब की खेप बिहार के बड़े बाजारों में पहुंच रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन