दरभंगा से बोलेरो के साथ चोर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : बीएसएससी के उपमहाप्रबंधक की बोलेरो की चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से पकड़ा लिया. एक चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. पकड़ा गया चोर उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है. मास्टरमाइंड मथुरा का रहनेवाला कासिम भागने में सफल रहा. एसपी रविरंजन कुमार ने टीम […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बीएसएससी के उपमहाप्रबंधक की बोलेरो की चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से पकड़ा लिया. एक चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा.
पकड़ा गया चोर उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है. मास्टरमाइंड मथुरा का रहनेवाला कासिम भागने में सफल रहा. एसपी रविरंजन कुमार ने टीम बना कर गिरफ्तारी का आदेश दिया. नगर इंस्पेक्टर ने मोतिहारी, मुजफ्फरपुर तथा दरभंगा पुलिस के सहयोग से चोर को दरभंगा के दिल्ली मोड़ के समीप पकड़ लिया. गिरफ्तार चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर के कुर्जा थाना क्षेत्र के तनीशा गांव के पंकज शर्मा के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










