जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में ग्रांड फिनाले का आयोजन

भोरे : जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 12 दिवसीय समर कैंप के ग्रांड फिनाले का आयोजन किया गया. इस मौके पर अभिभावकों ने देखा कि समर कैंप के दौरान छात्रों ने क्या कुछ किया है. मुख्य अतिथि चेयरमैन राजू जायसवाल तथा प्राचार्य डाॅ जयश्री भार्गव ने आये हुए अभिभावकों का स्वागत किया. कार्यक्रम […]
भोरे : जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 12 दिवसीय समर कैंप के ग्रांड फिनाले का आयोजन किया गया. इस मौके पर अभिभावकों ने देखा कि समर कैंप के दौरान छात्रों ने क्या कुछ किया है. मुख्य अतिथि चेयरमैन राजू जायसवाल तथा प्राचार्य डाॅ जयश्री भार्गव ने आये हुए अभिभावकों का स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ ‘दीप जले’ समूह गायन से हुआ. तत्पश्चात बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. स्केटिंग में नन्हें बच्चों ने करतब दिखाये. विभिन्न प्रकार के स्पोर्ट्स को म्यूजिक और डांस के द्वारा खूबसूरत तरीके से मंच पर प्रस्तुत किया गया. छात्रों ने डांस में सोलो परफॉर्मेंस में भी अपना हुनर दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










