बिहार : यूपी से मुजफ्फरपुर जा रहे शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published at :29 May 2016 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : यूपी से मुजफ्फरपुर जा रहे शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : बिहार में यूपी से शराब की तस्करी कर मुजफ्फरपुर ले जा रहे तस्कर को उत्पाद विभाग की टीम ने आज दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर से उत्पाद विभाग की टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है. उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रिय रंजन ने मुखविरों से मिली सूचना पर उत्पाद […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार में यूपी से शराब की तस्करी कर मुजफ्फरपुर ले जा रहे तस्कर को उत्पाद विभाग की टीम ने आज दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर से उत्पाद विभाग की टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है. उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रिय रंजन ने मुखविरों से मिली सूचना पर उत्पाद निरीक्षण संतोष कुमार तथा राजेश कुमार की टीम गठित किया. उत्पाद विभाग की टीम भठवा मोड़ पर जाल बिछा कर तस्कर की तलाश में जुट गये. इतने में बाइक पर दो पेटी विदेशी शराब लेकर एक तस्कर पहुंचा.

उत्पाद विभागकी टीम नेबाइकसवार को रुकने का इशारा कियालेकिनवह भागने लगा. फिर अधिकारियों ने पीछा करउसे पकड़ लिया. उसके पास से 48बोतल 375 एमएल का शराब बरामद किया गया. जिसकी कीमत 14,500 रुपया आंका गया है. गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फपुर के साहेबगंज के रहने वाले मंगल साह का बेटा भोला साह बताया गया है.

पूर्ण शराबबंदी के तहतउसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया. हालांकि भोला साह ने उत्पाद विभाग को बताया कि है मुजफ्फरपुर में यह शराब लेजाकरवह इसे 25,000 में बेचता. इस तस्करी के कारोबार में कई लोग शामिल है. जिनकी तलाश में अब उत्पाद विभाग की टीम लगी हुई है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन