गोपालगंज में बेटों ने पिता की गोली मार कर की हत्या

गोपालगंज : थावे थाने के हरदिया गांव में संपत्ति के विवाद में बेटों ने मिल कर पिता को सरेआम गोलियों से भून डाला. गोली लगने के बाद 55 वर्षीय बाबर मियां की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाबर मियां नगर थाने […]
गोपालगंज : थावे थाने के हरदिया गांव में संपत्ति के विवाद में बेटों ने मिल कर पिता को सरेआम गोलियों से भून डाला. गोली लगने के बाद 55 वर्षीय बाबर मियां की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाबर मियां नगर थाने के जंगलिया मुहल्ले के निवासी थे. इनकी दूसरी शादी हरदिया गांव की नाजरा खातून के साथ हुई थी. दूसरी शादी करने के बाद संपत्ति को लेकर बेटों के साथ विवाद चल रहा था.
बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर दूसरी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहते थे. रोज की तरह शनिवार की सुबह अपनी पुत्री शाहीन परवीन को स्कूल छोड़ने पैदल जा रहे थे. घर के पास थावे-केशवपुर रोड में तीनों बेटे बाइक पर सवार होकर पहुंचे. पहले उन्होंने पिता के साथ नोक-झोंक की. इसके बाद गोलियों से भून डाला. वारदात के बाद बाइक से तीनों सीवान की तरफ भाग निकले. पिता के साथ स्कूल जा रही सात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










