कहीं छप्पर उड़े, तो कहीं झोंपड़ियां गिरीं

Published at :29 May 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
कहीं छप्पर उड़े, तो कहीं झोंपड़ियां गिरीं

पांच माह में हर घर में टपकेगा नल से पानी गोपालगंज : शहर के सभी घरों में जल्द ही नल से जल टपकेगा. इसके लिए काम शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत बंजारी रोड से की गयी है. नगर जल पर्षद की ओर से शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है. शहर में […]

विज्ञापन

पांच माह में हर घर में टपकेगा नल से पानी

गोपालगंज : शहर के सभी घरों में जल्द ही नल से जल टपकेगा. इसके लिए काम शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत बंजारी रोड से की गयी है. नगर जल पर्षद की ओर से शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है. शहर में प्रथम चरण के अंतर्गत वार्ड नंबर एक से 10 तक सप्लाइ पाइप बिछाने एवं दो जलमीनारें बनाने की योजना है. इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च आयेंगे. पाइप बिछाने के लिए खुदाई का काम बुधवार से शुरू हो गया है.
सप्लाइ पाइप बिछाने और प्रत्येक घर में नल की सुविधा पहंचाने का काम एक से 10 वार्ड तक चलेगा. इसके लिए आॅफिसर काॅलोनी और वार्ड नंबर दो में जलमीनार लगाने का काम जल्द शुरू हो जायेगा. यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो पांच माह के अंदर प्रत्येक घर में नल से जल मिलने की सुविधा प्राप्त हो जायेगी.
योजना व लाभ
लागत राशि – 15 करोड़
प्रथम चरण में काम – वार्ड एक से 10 तक
योजना का लक्ष्य – घर घर में नल का जल पहुंचाना
लाभान्वितों की संख्या – 30 हजार अनुमानित
क्या कहता है नगर पर्षद
घर-घर में नल से जल की सुविधा पहुंचानी है. प्रथम चरण का काम शुरू हो गया है. इसके पूरा होते ही दूसरे चरण का काम शुरू हो जायेगा.
हरेंद्र कुमार चौधरी, उपमुख्य पार्षद, नप गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन