हाइवे पर ट्रक व डंपर में भिड़ंत, ड्राइवर घायल

Published at :27 May 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवे पर ट्रक व डंपर में भिड़ंत, ड्राइवर घायल

मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव के पास एनएच-28 पर हुआ हादस गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव के पास एनएच-28 पर ट्रक व डंपर के बीच भिड़ंत हो गयी. हादसे में डंपर वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव के पास एनएच-28 पर हुआ हादस

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव के पास एनएच-28 पर ट्रक व डंपर के बीच भिड़ंत हो गयी. हादसे में डंपर वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती करायी. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर सड़क पर वाहन खड़ा कर भाग निकला. बीच सड़क पर वाहनों की टक्कर से परिचालन घंटों बाधित रहा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरौली से आ रही डंपर की ट्रक से भिड़ंत हो गयी.
ट्रक ड्राइवर को हादसे में हल्की चोटें आयीं, लेकिन वह फरार हो गया. उधर, डंपर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से डंपर से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. डंपर पर एनएच 28 के निर्माण के लिए मैटेरियल लदा था. हादसे की सूचना मिलने पर मांझा थाने की पुलिस घंटों बाद पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर एनएच-28 पर परिचालन शुरू कराया. घायल चालक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन