दूसरे दिन महिलाओं व युवाओं का रहा दबदबा

हथुआ : त्रिस्तरीय आम पंचायत चुनाव के दूसरे दिन हथुआ प्रखंड में विभिन्न पदों पर महिला व युवाओं ने जीत दर्ज की. सबसे पहले दिन फतेहपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए अमर शक्ति ने सीट पर कब्जा किया. वहीं खैरटिया पंचायत में रामाशंकर चौहान को हरा कर शैला खातून ने मुखिया पद पर अपना […]
हथुआ : त्रिस्तरीय आम पंचायत चुनाव के दूसरे दिन हथुआ प्रखंड में विभिन्न पदों पर महिला व युवाओं ने जीत दर्ज की. सबसे पहले दिन फतेहपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए अमर शक्ति ने सीट पर कब्जा किया. वहीं खैरटिया पंचायत में रामाशंकर चौहान को हरा कर शैला खातून ने मुखिया पद पर अपना दबदबा जमा लिया है. वहीं एकडेंगा पंचायत में भी संदीप बैठा ने इंद्रजीत राम को मुखिया के लिए पराजित किया.
एकडेंगा पंचायत में वार्ड नंबर दो में भी नरेंद्र यादव उर्फ गामा यादव की मां बच्ची देवी ने भी वार्ड सदस्य पद पर अपनी जीत दर्ज करायी. हालांकि कुसौंधी पंचायत व सेमरांव पंचायत की अाधिकारिक घोषणा नहीं होने के कारण पंचायत के सभी पदों का परिणाम साफ नहीं हो पाया. हालांकि संभावना है कि गुरुवार की देर शाम तक परिणाम घोषित हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










