बिहार : गोपालगंज में व्यवसायी से मांगी 10 लाख की रंगदारी

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में बरौली बाजार में गैस एजेंसी के लिए गोदाम का निर्माण करा रहे बांका के व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी मांगे जाने से डरे-सहमे व्यवसायी ने काम बंद कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज […]
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में बरौली बाजार में गैस एजेंसी के लिए गोदाम का निर्माण करा रहे बांका के व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी मांगे जाने से डरे-सहमे व्यवसायी ने काम बंद कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
पीड़ित व्यवसायी नागेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि दिव्यांग कोटा के तहत इंडेन गैस एजेंसी मिली थी. एजेंसी के लिए गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था. निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच आधा दर्जन लोगों ने गैस गोदास्के निर्माण कार्य कराने से पूर्व 10 लाख रुपये की रंगदारी राशि मांगी. रंगदारी के रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.
घटना से दहशत में आये व्यवसायी ने तत्काल काम को बंद कर दिया. पीड़ित व्यवसायी ने किशोर सिंह, संतु पटेल, रामकुमार सिंह, समेत अन्य को आरोपित बनाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




