आज होगी बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा

Published at :20 Mar 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
आज होगी बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा

गोपालगंज : साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मार्च को बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा होगी. प्रत्येक पंचायत के नोडल मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. प्रभारी हेडमास्टर केंद्राधीक्षक के रूप में कार्यरत रहेंगे. परीक्षा का संचालन 10 बजे से चार बजे तक होगा. कोई भी परीक्षार्थी किसी समय पर केंद्र पर आ कर तीन घंटे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मार्च को बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा होगी. प्रत्येक पंचायत के नोडल मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. प्रभारी हेडमास्टर केंद्राधीक्षक के रूप में कार्यरत रहेंगे. परीक्षा का संचालन 10 बजे से चार बजे तक होगा. कोई भी परीक्षार्थी किसी समय पर केंद्र पर आ कर तीन घंटे तक परीक्षा दे सकेगा.

केंद्राधीक्षक अपने विद्यालय के दो शिक्षक तथा एक प्रेरक को वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त करेंगे.

इसकी जानकारी जिला कार्यक्रम समन्वयक सुमन कुमार ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन