बिहार में चल रहा मजाक का राज : दीपंकर

बिहार में चल रहा मजाक का राज : दीपंकर – लचर विधि-व्यवस्था के विरोध में भाकपा-माले विधानसभा से सड़क तक संघर्ष करेगी – माले नहीं, हरलाखी से सीपीआइ लड़ेगी चुनाव, वाम ब्लॉक झोंकेगी इलेक्शन में ताकत – पश्चिम बंगाल में माकपा-कांग्रेस गंठबंधन न हो, इसके लिए माकपा नेताओं से होगी बात – केंद्र में भाजपा […]
बिहार में चल रहा मजाक का राज : दीपंकर – लचर विधि-व्यवस्था के विरोध में भाकपा-माले विधानसभा से सड़क तक संघर्ष करेगी – माले नहीं, हरलाखी से सीपीआइ लड़ेगी चुनाव, वाम ब्लॉक झोंकेगी इलेक्शन में ताकत – पश्चिम बंगाल में माकपा-कांग्रेस गंठबंधन न हो, इसके लिए माकपा नेताओं से होगी बात – केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से नहीं रहा देश के विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक-माहौल संवाददाता, पटना भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि बिहार में कानून का नहीं ‘मजाक का राज’ चल रहा है. हत्या, बलात्कार, रंगदारी और अपहरण की घटनाओं पर लगाम लगाने में सरकार फेल रही है. सूबे में विधि व्यवस्था की लुंज-पुंज स्थिति के विरोध में भाकपा-माले विधानसभा से सड़क तक सरकार का विरोध करेगी. पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाकपा-माले बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी. तीनों राज्यों में बिहार की ही तरह वाम ब्लाॅक के तहत माले चुनाव मैदान में उतरेगी. उन्होंने स्वीकार किया कि पश्चिम बंगाल में माकपा कांग्रेस के साथ गंठबंधन कर चुनाव लड़ना चाह रही है. हम चाहते हैं पश्चिम बंगाल में भी वाम ब्लॉक के तहत सभी वाम दल मिलजुल कर चुनाव लड़े. इस मुद्दे पर शीघ्र ही उनकी माकपा से बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि बिहार के हरलाखी से माले उप चनाव नहीं लड़ेगी, वहां से सीपीआइ ही लड़ेगी. सभी वाम दल वहां पूरी ताकत से सीपीआइ की मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से दलित छात्रों पर लगातार हमले हो रहे हैं. हैदराबाद में एक दलित छात्र को खुदकुशी करने पर मजबूर होना पड़ा. देश के विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक माहौल नहीं रह गया है. चेन्नई के आइआइटी में अांबेडकर पर परिचर्चा तक नहीं होने दी गयी. केंद्र सरकार पर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद लगातार दबाव बना रहा है. दो-दो केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और स्मृति इरानी के खिलाफ देश भर में माले द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में हर दिन जनादेश का अपमान हो रहा है. इसके खिलाफ भाकपा-माले आंदोलन करेगी. पटना में पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति का बैठक में धान खरीद, माले नेताओं की रिहाई और पंचायत चुनाव लड़नेवालों के लिए शौचालय की बाध्यता को समाप्त करने आदि मांगों को ले कर 25 जनवरी से फरवरी तक धरना-प्रदर्शन किये जायेंगे. संवाददाता सम्मेलन में राजा राम और कुणाल भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










