ऑस्ट्रेलिया के हाथों ह्यक्लीन स्वीपह्ण से बचने उतरेगी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के हाथों ‘क्लीन स्वीप’ से बचने उतरेगी टीम इंडियाएजेंसियां, कैनबरासीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को चौथा वनडे मैच जीत कर मेजबान को ‘क्लीन स्वीप’ करने से रोकने की कोशिश करेगी. हालांकि, इसके लिए उसके गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा. पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो […]
ऑस्ट्रेलिया के हाथों ‘क्लीन स्वीप’ से बचने उतरेगी टीम इंडियाएजेंसियां, कैनबरासीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को चौथा वनडे मैच जीत कर मेजबान को ‘क्लीन स्वीप’ करने से रोकने की कोशिश करेगी. हालांकि, इसके लिए उसके गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा. पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारत के लिए प्रश्न सिर्फ प्रतिष्ठा का है. उसे इस निराशाजनक दौरे पर पहली जीत दर्ज करने के लिए अपने गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी. भारतीय बल्लेबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम देते हुए बड़े स्कोर बनाये हैं, लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया. पहले तीनों मैचों में बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद महेंद्र सिंह धौनी की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा.एकलौते वनडे में मिल चुकी है हारमानुका ओवल पर भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी. भारत ने यहां एकमात्र मैच 2007-08 की सीबी सीरिज में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें पराजय का सामना करना पड़ा था. उस समय टीम में सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सेहवाग और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी थे. मौजूदा टीम में से सिर्फ धौनी, रोहित शर्मा और इशांत शर्मा ने इस मैदान पर खेला है. उस टीम में शामिल रहे युवराज सिंह और हरभजन सिंह इस सप्ताह टी-20 टीम में लौटेंगे. 2007-08 के दौरे पर रोहित और इशांत पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेले थे. आठ साल बाद उनकी जिम्मेदारी टीम में बढ़ गयी है, जबकि युवा मनीष पांडेय, गुरकीरत मान और रिषि धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का ककहरा सीख रहे हैं.गेंदबाजी को लेकर माथा-पच्चीधोनी जब अंतिम एकादश का ऐलान करेंगे, तो फोकस इन तीनों पर होगा. पहले दो मैचों में भारत ने अपनी पहली पसंद की एकादश उतारी थी, लेकिन तीसरे मैच में मान और धवन को मौका दिया गया. पांडेय ने सिर्फ एक मैच में बल्लेबाजी की लिहाजा उन्हें बाहर करना जल्दबाजी होगी. शिखर धवन ने मेलबर्न में सीरीज का पहला अर्धशतक जमाया, जो आठ वनडे में उनका दूसरा अर्धशतक था. इसके मायने हैं कि आखिरी दो मैचों में भी टीम में उनकी जगह सुरक्षित है. उन्होंने हालांकि काफी धीमी पारी खेली, जिसमें 54 डाट गेंदें थीं और गैर जिम्मेदाराना तरीके से अपना विकेट गंवा दिया. धौनी अगर समान एकादश को उतारते हैं, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी. इसमें मान और पांडेय में से एक को चुनना होगा और ऐसे में मान का हरफनमौला होना उनके पक्ष में जायेगा. एक मैच के बाद आर अश्विन की वापसी हो सकती है चूंकि चयनकर्ता टी-20 सीरीज से पहले उन्हें पर्याप्त मैच अभ्यास देना चाहते होंगे. दो स्पिनरों को चुनने की दशा में रिषि धवन को बाहर रहना पड़ सकता है और मान के खेलने की संभावना अधिक होगी. वैसे भी टीम प्रबंधन को स्वदेश भेजने से पहले इन युवाओं को एक दो मौके और देने चाहिए. इन तीनों में से कोई टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है.बरिंदर सरन मेलबर्न में थके हुए लगे. उमेश यादव सत्र की शुरुआत से खेल रहे हैं, जबकि इशांत शर्मा ने भी काफी मैच खेले हैं. तीनों में से अगर एक तेज गेंदबाज को आराम दिया गया, तो भुवनेश्वर कुमार को उतारा जा सकता है. इस बीच चौथे वनडे से पहले अभ्यास सत्र में ऑस्ट्रेलियाई खेमा निश्चिंत नजर आया. ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे मैच में मिली जीत के बाद ही कहा था कि वे 5-0 से सफाया करना चाहेंगे. मेजबान टीम इसके लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी और अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहेगा. डेविड वार्नर पितृत्व अवकाश से लौट चुके हैं और पिच को देखते हुए नाथन लायन का खेलना तय है. ऐसे में देखना होगा कि किस गेंदबाज को बाहर किया जाता है. स्कॉट बोलैंड बाहर रह सकते हैं, जो काफी महंगे साबित हुए थे. टीमें :भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडेय, गुरकीरत मान, रिषि धवन, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, उमेश यादव, बरिंदर सरन.ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर , एरोन फिंच, जॉर्ज बेली, जॉन हेस्टिंग्स, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स फॉकनर, मैथ्यू वेड, मिचेल मार्श, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड, शान मार्श, केन रिचर्डसन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










