तेजस्वी छोटी मुंह बड़ी बात न करें : भाजपा

तेजस्वी छोटी मुंह बड़ी बात न करें : भाजपापटना. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर व भारतीय जनता युवा मोरचा के राष्ट्रीय महामंत्री व विधायक नितीन नवीन ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को नसीहत दी है कि वे छोटी मुंह बड़ी बात न करें. पद या कुरसी पा लेने से व्यक्ति महान नहीं होता. […]
तेजस्वी छोटी मुंह बड़ी बात न करें : भाजपापटना. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर व भारतीय जनता युवा मोरचा के राष्ट्रीय महामंत्री व विधायक नितीन नवीन ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को नसीहत दी है कि वे छोटी मुंह बड़ी बात न करें. पद या कुरसी पा लेने से व्यक्ति महान नहीं होता. बड़ों के प्रति आदर और सम्मान का भाव होना चाहिए. भाजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कथनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी कभी ‘सीएम इन वेटिंग ’ नहीं थे . भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, राजद जैसी रीजनल या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है. भाजपा में नेता चयन की सारी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से होती है. परिवारवाद तो है ही नहीं. भाजपा संसदीय दल और पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री चुनते हैं. भाजपा नेताओं ने कहा कि तेजस्वी अब क्रिकेटियर नहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं. इसलिए बोलने के पहले उन्हें सोचना–समझना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










