काम में कोताही बरतनेवाले कॉन्ट्रैक्टर ब्लैक लस्टिेड

काम में कोताही बरतनेवाले कॉन्ट्रैक्टर ब्लैक लिस्टेडभवन निर्माण विभाग की समिति ने लिया निर्णयसंवाददाता,पटनाभवन निर्माण विभाग ने भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतनेवाले काॅन्ट्रैक्टर को ब्लैक लिस्टेड किया है. वहीं कई काॅन्ट्रैक्टर को स्पष्टीकरण का जवाब देने के लिए कहा गया है. भवन निर्माण विभाग की समिति ने काॅन्ट्रैक्टर पर यह कार्रवाई की है. काॅन्ट्रैक्टर […]
काम में कोताही बरतनेवाले कॉन्ट्रैक्टर ब्लैक लिस्टेडभवन निर्माण विभाग की समिति ने लिया निर्णयसंवाददाता,पटनाभवन निर्माण विभाग ने भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतनेवाले काॅन्ट्रैक्टर को ब्लैक लिस्टेड किया है. वहीं कई काॅन्ट्रैक्टर को स्पष्टीकरण का जवाब देने के लिए कहा गया है. भवन निर्माण विभाग की समिति ने काॅन्ट्रैक्टर पर यह कार्रवाई की है. काॅन्ट्रैक्टर पर कार्रवाई किये जाने की अनुशंसा संबंधी कार्यपालक अभियंता ने की है. भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने यह निर्णय लिया है. भवन निर्माण विभाग की समिति में अभियंता प्रमुख राजेंद्र प्रसाद चौधरी अध्यक्ष हैं, जबकि सदस्यों में मुख्य अभियंता पटना गिरीशनंदन सिंह, मुख्य अभियंता दक्षिण उपभाग परमानंद त्यागी, मुख्य अभियंता उत्तर उपभाग नवीन कुमार शामिल हैं. बेतिया में कांट्रैक्टर द्वारा काम पूरा नहीं किये जाने के आरोप में वहां के कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा पर समिति ने ठेकेदार किशोर कुमार वर्मा को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है. बेतिया में ही भवन निर्माण का काम पूरा नहीं करने के आरोप में समिति ने मेसर्स दुर्गा कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. समिति ने कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा पर कई काॅन्ट्रैक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है. स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के अनुसार काॅन्ट्रैक्टर पर कार्रवाई होगी. पटना के काॅन्ट्रैक्टर सुधीर सिंह से समिति ने पंद्रह दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है. सीवान के काॅन्ट्रैक्टर अमल किशोर द्विवेदी के मामले में कार्यपालक अभियंता छपरा को दस दिनों में काॅन्ट्रैक्टर के स्पष्टीकरण पर निर्णय लिया जायेगा. भागलपुर के काॅन्ट्रैक्टर दीपक कुमार से भवन निर्माण विभाग की समिति ने स्पष्टीकरण पूछा है. रोहतास के काॅन्ट्रैक्टर अजय कुमार सिंह द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण पर विक्रमगंज के कार्यपालक अभियंता व अधीक्षण अभियंता को मंतव्य के साथ रिपोर्ट सौंपना है. समिति ने दरभंगा में भवन निर्माण का काम कर रहे देवघर, झारखंड की मेसर्स बैद्यनाथ कंस्ट्रक्शन के बारे में विभाग के मुख्य अभियंता उत्तर से एक सप्ताह में रिपोर्ट देना है. नवादा के काॅन्ट्रैक्टर सतीश कुमार व अरविंद कुमार, भोजपुर के मेसर्स बी़ के इंटरप्राइजेज, पटना के अनिल कुमार के स्पष्टीकरण पर कार्रवाई होना है. कटिहार के कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा पर काॅन्ट्रैक्टर अशोक कुमार पर समिति द्वारा अगली बैठक में कार्रवाई पर निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










