रेलवे नर्मिाण कार्य से अवरुद्ध हुआ मुख्य पथ

रेलवे निर्माण कार्य से अवरुद्ध हुआ मुख्य पथ निर्माण कंपनी की गाड़ी देख उमड़ी व्यावसायियों की भीड़फोटो – 22 – रेलवे ट्रैक के निर्माण कार्य को रोकते ग्रामीणबैकुंठपुर . शुक्रवार को बैकुंठपुर में रेललाइन निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिससे बैकुंठपुर बाजार को जोड़नेवाले मुख्य पथ पर परिचालन ठप हो गया. यहां इस व्यवस्था से व्यावसायियों […]
रेलवे निर्माण कार्य से अवरुद्ध हुआ मुख्य पथ निर्माण कंपनी की गाड़ी देख उमड़ी व्यावसायियों की भीड़फोटो – 22 – रेलवे ट्रैक के निर्माण कार्य को रोकते ग्रामीणबैकुंठपुर . शुक्रवार को बैकुंठपुर में रेललाइन निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिससे बैकुंठपुर बाजार को जोड़नेवाले मुख्य पथ पर परिचालन ठप हो गया. यहां इस व्यवस्था से व्यावसायियों में आक्रोश है. व्यावसायी पूर्व से ही ढाला बंद नहीं होने की मांग करते रहे हैं. बताया गया है कि शुक्रवार को छपरा थावे रेलखंड के आमान परिवर्तन के चल रहे कार्य के तहत ज्योंहि निर्माण कार्य की गाड़ी बैकुंठपुर पूर्वी ढाला के पास पहुंची. इसके बाद व्यावसायी आक्रोशित हो गये. तत्काल हीं व्यावसायियाें की भीड़ वहां जमा हो गयी तथा लोगों ने कार्य बंद करा दिया. लोगों का मानना था कि निर्माण कंपनी उनकी मांग की अनदेखी कर रेलवे निर्माण के तहत ढाला को बंद कर रहे हैं. बाद में संवेदक के समझाने पर लोग शांत हुए और निर्माण कार्य प्रारंभ करने दिया. हालांकि निर्माण से मुख्य मार्ग पर परिचालन ठप्प हो गया है, जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश है. क्या है लोगों की मांगबैकुंठपुर के व्यवसायी एवं निवासी पूर्व से हीं रेल मंत्री को आवेदन दे चुके हैं कि बैकुंठपुर का पूर्वी ढाला बंद नहीं होना चाहिए. इसके लिए इस मामले मे विधायक मिथिलेश तिवारी भी रेलमंत्री से बात किए हैं. विगत एक साल से चल रही लडाई में व्यवसायी हरेन्द्र किशोर सिंह, उमेश प्रसाद, बीर बाबु पाण्डेय, मनोज दास, उपेन्द्र पसाद, मनीष कुमार, रंगलाल साह सहित सैकडों लोग ढाला नहीं बंद कराने की लडाई लड रहे हैं. षुक्र वार को लोगों को लगा कि ढाला बंद होने वाला है, हालांकि रेलवे ने ढाला को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं दिया है. इधर लोगों का मानना है कि अगर ढाला बंद हुआ, तो यहां आंदोलन होगा. ढाला बंद होने से टूटेगा पांच जिलों से संपर्कदिघवादुबौली स्टेशन के पूर्वी ढाला से जो सडक गुजरती है वह पांच जिले को एक साथ जोड़ती है. बैकुंठपुर बाजार में जाने का वह मुख्य मार्ग भी है. यदि यह ढाला बंद हुआ, तो वह सड़क भी परिचालन के योग्य नहीं रह जायेगा. आवागमन में असुविधा तो होगी ही, बैकुंठपुर बाजार के एक हजार से अधिक व्यवसायियाें का व्यवसाय पूर्णत: चैपट हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










