द अफ्रीका 313 रनों पर सिमटा

Updated at :15 Jan 2016 6:42 PM
विज्ञापन
द अफ्रीका 313 रनों पर सिमटा

द अफ्रीका 313 रनों पर सिमटाएजेंसियां, जोहानिसबर्गहार्डस विलजोन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया, जिससे इंगलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां लंच तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये थे. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 313 रन बनाये […]

विज्ञापन

द अफ्रीका 313 रनों पर सिमटाएजेंसियां, जोहानिसबर्गहार्डस विलजोन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया, जिससे इंगलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां लंच तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये थे. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 313 रन बनाये थे, जबकि इंगलैंड ने लंच तक दो विकेट पर 27 रन बनाये हैं. कैगिसो रबादा ने अपने दूसरे ओवर में ही एलेक्स हेल्स (एक) को स्लिप में कैच करा कर दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलायी. पहली चार पारियों में केवल 42 रन बनाने वाले इंगलैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने 18 रन बनाये. इसके बाद विलजोन लंच से कुछ देर पहले दूसरे बदलाव के रूप में आये. विलजोन की पहली गेंद लेग साइड पर जा रही थी, लेकिन कुक ने इसे खेलने का प्रयास किया और विकेटकीपर डेन विलास ने अपने दायीं तरफ डाइव लगा कर बेहतरीन कैच लपका. यह लगातार दूसरी पारी है, जबकि कुक ने लेग साइड की तरफ कैच दिया. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी सुबह सात विकेट पर 267 रन से आगे बढ़ायी और 46 रन जोड़कर बाकी तीनों विकेट गंवाये. स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने बचे हुए विकेट लिये. विकेटकीपर जोनी बेयरस्टॉ ने छह कैच लिये और आखिरी बल्लेबाज मोर्ने मोर्कल का कैच छोड‍़ने के कारण विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गये. दक्षिण अफ्रीका के सभी बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे. यह टेस्ट मैचों में 13वां अवसर है. यह सबसे कम स्कोरवाला मैच है, जिसमें सभी बल्लेबाजों ने 10 या इससे अधिक रन बनाये. ब्रॉड ने क्रिस मौरिस (28) को विकेट के पीछे कैच करा कर रबादा (24) के साथ उनकी 56 रनों की साझेदारी तोड़ी विलजोन (नाबाद 20) और मोर्कल (12) ने आखिरी विकेट के लिये 12 रन जोड़े जेम्स एंडरसन ने मोर्कल को पहली स्लिप में कुक के हाथों कैच करा कर दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन