बीफ के संदेह में ट्रेन में दंपती को पीटा

Updated at :15 Jan 2016 6:42 PM
विज्ञापन
बीफ के  संदेह में ट्रेन में दंपती को पीटा

बीफ के संदेह में ट्रेन में दंपती को पीटा गौरक्षा समिति के दो सदस्य गिरफ्तारमध्य प्रदेश में हरदा जिले के खिरकिया रेलवे स्टेशन पर हुई घटनानयी दिल्‍ली : बीफ को लेकर यूपी में दादरी हत्याकांड के बाद अब मध्य प्रदेश में हरदा जिले के खिरकिया रेलवे स्टेशन पर एक मुसलिम दंपती को पीटने की घटना […]

विज्ञापन

बीफ के संदेह में ट्रेन में दंपती को पीटा गौरक्षा समिति के दो सदस्य गिरफ्तारमध्य प्रदेश में हरदा जिले के खिरकिया रेलवे स्टेशन पर हुई घटनानयी दिल्‍ली : बीफ को लेकर यूपी में दादरी हत्याकांड के बाद अब मध्य प्रदेश में हरदा जिले के खिरकिया रेलवे स्टेशन पर एक मुसलिम दंपती को पीटने की घटना सामने आयी है. गौरक्षा समिति के कम-से-कम सात सदस्यों ने बीफ होने के संदेह में उनके बैग की जांच शुरू कर दिया, इस पर आपत्ति करने पर उनलोगों ने दंपती के साथ मारपीट की. पुलिस का कहना है कि गौरक्षा समिति के लोगों का दावा है कि जब उनलोगों ने कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में उस दंपती के सामान की जांच की, तो उसमें से उनको बीफ मिला. पुलिस ने गौरक्षा समिति के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. उनमें से एक का नाम हेमंत राजपूत और दूसरे का संतोष है. उनका दावा है कि उन लोगों को सूचना मिली थी कि कुछ यात्री ट्रेन में बीफ ले जा रहे हैं. हालांकि, जांच में पता चला है कि वह भैंस का मांस था.रेलवे स्टेशन पर समिति के सदस्यों से मारपीट करने कारण उस दंपती के एक रिश्तेदार समेत नौ स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, बाद में उनलोगों को जमानत मिल गयी. पीड़ित मोहम्मद हुसैन ने बताया कि बुधवार काे मैं अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद में एक बीमार रिश्तेदार को देख कर हरदा लौट रहा था, तभी हमसे मारपीट की गयी. उन्होंने बताया कि सामान जांच करने पर जब पत्‍नी ने आपत्ति जतायी, तो उनलोगों ने उसे धकेल दिया. हुसैन ने कहा कि हम भारत में रहते हैं और पता है कि क्या गलत और क्या सही है. हम केवल बकरे का मांस खाते हैं. जिस काले बैग से मीट मिला है, वह हमारा नहीं है. बाद में एक सिपाही वहां आया और मेरी पत्नी को बचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन