भाजपा, कांग्रेस द्वारा तय की गई नवझ्रउदारवादी आर्थिक नीतियों के रास्ते पर चल रही बिहार सरकार : माकपा

Updated at :15 Jan 2016 6:26 PM
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस द्वारा तय की गई नवझ्रउदारवादी आर्थिक नीतियों के रास्ते पर चल रही बिहार सरकार : माकपा

भाजपा, कांग्रेस द्वारा तय की गई नव–उदारवादी आर्थिक नीतियों के रास्ते पर चल रही बिहार सरकार : माकपा 19 जनवरी के प्रतिवाद मार्च में बढ़-चढ़ रक हिस्सा लेगी माकपा बढ़े टैक्स तत्काल वापस हो, अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाये सरकार संवाददाता, पटना भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा0) की बिहार राज्य कमिटी ने निम्नलिखित वक्तव्य प्रेस […]

विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस द्वारा तय की गई नव–उदारवादी आर्थिक नीतियों के रास्ते पर चल रही बिहार सरकार : माकपा 19 जनवरी के प्रतिवाद मार्च में बढ़-चढ़ रक हिस्सा लेगी माकपा बढ़े टैक्स तत्काल वापस हो, अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाये सरकार संवाददाता, पटना भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा0) की बिहार राज्य कमिटी ने निम्नलिखित वक्तव्य प्रेस के लिये प्रसारित किया है।माकपा सहित अन्य वामपंथी दलों ने चुनाव के पहले जिस आशंका को जाहिर किया था, जद(यू), राजद, कांग्रेस गंठबंधन की सरकार उस पर मुहर लगा रही है. इस सरकार के पास बिहार के विकास का कोई नया रास्ता नहीं है और यह भाजपा, कांग्रेस द्वारा तय की गई नव–उदारवादी आर्थिक नीतियों के रास्ते पर ही चलना चाहती है. बिहार सरकार पर उक्त आरोप शुक्रवार को माकपा के राज्य सचनव अवधेश कुमार ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि तथाकथित ‘सकल घरेलू उत्पाद’ में 10–11 प्रतिशत की वृद्धि दर का बिहार की आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है, बल्कि आम उपभोक्ता सामग्रियों पर पांच प्रतिशत टैक्स को 13. 5 प्रतिशत बढ़ाकर उसकी पहले से बदहाल स्थिति को और भी बदहाल बनाया जा रहा है. इस सरकार के सात सूत्री कार्यक्रम में भूमि सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, शुद्ध पेयजल एवं शौचालयों की उपलब्धता के बारे में कोई योजना नहीं है. रोजगार सृजन के बदले बेरोजगार युवकों को 1000 रुपया दे कर बहलाने की कोशिश की जा रही है. बिहार सरकार सत्ता में आने के बाद बढ़ रहे अापराधिक घटनाओं पर भी रोक लगाने में नाकामयाब रही है.माकपा ने तत्काल बढ़े हुए टैक्स की वापसी तथा बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है. धान की तत्काल खरीद एवं उनके लिये बोनस की भी पार्टी ने मांग की है.माकपा सचिव नें पार्टी की राज्य की तमाम इकाइयों से जन समस्याओं पर आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया है. 19 जनवरी को जन–संगठनों की ओर से राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस आयोजन में पार्टी बढ़-चढ़ रक हिस्सा लेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन