केंद्रीय सड़क सुरक्षा समिति को परिवहन विभाग ने नहीं मुहैय्या करायी तीन माह की कार्रवाई की रर्पिोट

केंद्रीय सड़क सुरक्षा समिति को परिवहन विभाग ने नहीं मुहैय्या करायी तीन माह की कार्रवाई की रिर्पोट बेगूसराय को छोड़, अब-तक किसी जिले ने तीन माह तक की अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपीरिपोर्ट न मिलने से केंद्रीय सड़क सुरक्षा समिति नाराज, 15 दिनों में मांगी गयी रिपोर्ट संवाददाता, पटना बिहार के विभिन्न जिलों में सितंबर से […]
केंद्रीय सड़क सुरक्षा समिति को परिवहन विभाग ने नहीं मुहैय्या करायी तीन माह की कार्रवाई की रिर्पोट बेगूसराय को छोड़, अब-तक किसी जिले ने तीन माह तक की अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपीरिपोर्ट न मिलने से केंद्रीय सड़क सुरक्षा समिति नाराज, 15 दिनों में मांगी गयी रिपोर्ट संवाददाता, पटना बिहार के विभिन्न जिलों में सितंबर से दिसंबर, 2015 के बीच यातायात नियंत्रण के लिए चलाये गये अभियान व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा अब-तक केंद्रीय सड़क सुरक्षा समिति को परिवहन विभाग ने मुहैया नहीं कराया है. समिति ने रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जतायी है. सर्वोच्च न्यायलय ने भी परिवहन विभाग, बिहार को तीन माह में यातायात नियंत्रण के मोरचे पर हुई कार्रवाई का डिटेल केंद्रीय सड़क सुरक्षा समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. बिहार में बेगूसराय को छोड़ अब-तक किसी जिले ने तीन माह तक की अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है. केंद्रीय सड़क सुरक्षा समिति की नाराजगी के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया है. राज्य परिवहन आयुक्त नें सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को सितंबर से दिसबंर, 2005 तक चलाये गये सड़क सुरक्षा अभियान की रिपोर्ट हर-हाल में 15 दिनों में मुख्यालय को मुहैया कराने का सख्त निर्देश दिया है. सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने के आरोप में तीन माह में कितनों के ड्राइविंग लाइसेंस व परमिट रद्द किये गये, उसका भी ब्यौरा भेजने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










