हथुआ में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी शुरू

Updated at :15 Jan 2016 6:26 PM
विज्ञापन
हथुआ में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी शुरू

हथुआ में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी शुरूगोपेश्वर कॉलेज खेल मैदान हो रहा चकाचकबड़ी टीमों के आगमन को लेकर चुस्त की जा रही व्यवस्थाफोटो -6 फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर खेल मैदान का जायजा लेते सदस्य.संवाददाता, हथुआगोपेश्वर महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित होनेवाले राजपातो देवी एंड उर्मिला पांडेय मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल […]

विज्ञापन

हथुआ में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी शुरूगोपेश्वर कॉलेज खेल मैदान हो रहा चकाचकबड़ी टीमों के आगमन को लेकर चुस्त की जा रही व्यवस्थाफोटो -6 फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर खेल मैदान का जायजा लेते सदस्य.संवाददाता, हथुआगोपेश्वर महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित होनेवाले राजपातो देवी एंड उर्मिला पांडेय मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय हो गये हैं. इसके तहत फिल्ड को बड़े टूर्नामेंट योग्य बनाने, टीमों के ठहरने, खान-पान की व्यवस्था करने, दर्शकों के बैठने,भीड़ को नियंत्रित करने आदि मुद्दों पर कार्य शुरू हो गया है. 27 जनवरी से शुरू होनेवाले टूर्नामेंट का फाइनल 21 फरवरी को होगा. लगभग एक महीने तक हथुआ का संपूर्ण माहौल खेल मय रहेगा. क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमी इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.सफल आयोजन बड़ी चुनौतीदेश की बड़ी-बड़ी टीमों से सजी इस टूर्नामेंट का सफल संचालन कराना आयोजकों के लिए बड़ी चुनौती होगी. बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए हथुआ जैसे छोटे शहर में आधारभूत संरचनाओं का आभाव है. गोपेश्वर कॉलेज का खेल मैदान चहारदीवारी विहीन है. दर्शकों के बैठने के लिए मैदान में स्टेडियम नहीं है. इसके अलावा हथुआ व इसके आसपास के क्षेत्रों में अच्छे होटलों का भी अभाव है. इसके चलते बड़ी टीमों को जिला मुख्यालय व सीमावर्ती सीवान जिला मुख्यालय में ठहराने के विकल्प पर भी काम चल रहा है. टूर्नामेंट में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ने की संभावना है. ऐसे में टूर्नामेंट के लिए दिन-रात एक किये हुए आयोजकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.कार्यक्रम एक नजर में टूर्नामेंट का नाम : राजपातो देवी एंड उर्मिला पांडेय मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंटस्थान : गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआटूर्नामेंट का आरंभ : 27 जनवरी सेमहिला टूर्नामेंट : 19 फरवरी सेफाइनल : 21 फरवरीटीमों की संख्या : 20पूर्व में भी हो चुके हैं बड़े टूर्नामेंट हथुआ में इसके पूर्व भी बड़े टूर्नामेंट हो चुके हैं. 2009 में राजपातो देवी मेमोरियल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के द्वारा गोपेश्वर कॉलेज खेल मैदान में कराया जा चुका है. इसके पूर्व महाराजा कप फुटबॉल टूर्नामेंट से भी हथुआ को एक पहचान मिल चुकी थी. बाद में बदलते दौर में इस तरह के आयोजनों में कमी आयी. लेकिन, एक बार फिर इस टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों मे खुशी की लहर व्याप्त है. इन टीमों ने दी भाग लेने की सहमतिटूर्नामेंट में देश के 20 प्रतिष्ठित टीमों ने भाग लेने की स्वीकृति दी है, जिसमें एयर इंडिया दिल्ली, झारखंड एलेवन, असम राइफल, आर्मी एलेवन, जम्मू एंड काश्मीर एलेवन, पुणा फुटबॉल क्लब, मणपुर एलेवन, मिजोरम एलेवन, आरके स्टील सीवान, एरियन फुटबॉल क्लब कोलकाता, ओएनजीसी दिल्ली, टाइटेनियम फुटबॉल क्लब केरला, इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड केरला, तेलंगाना एलेवन, पोर्ट ट्रस्ट कोलकाता, सिक्किम एलेवन, दिल्ली एलेवन, उड़ीसा एलेवन, बंगलौर एलेवन, मध्यप्रदेश एलेवन की टीम शामिल होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन