मजदूरी का भुगतान नहीं, पलायन कर रहे मजदूर

Updated at :14 Jan 2016 6:26 PM
विज्ञापन
मजदूरी का भुगतान नहीं, पलायन कर रहे मजदूर

मजदूरी का भुगतान नहीं, पलायन कर रहे मजदूर भोरे में मनरेगा से डर रहे मजदूर संवाददाता, भोरे मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना यहां गरीबों के लिए भय का कारण बनती जा रही है. प्रखंड के मजदूरों ने मनरेगा को लेकर काफी उम्मीदें पाल रखी थीं. इसी उम्मीद को लेकर बाहर काम करने गये हजारों मजदूर वापस […]

विज्ञापन

मजदूरी का भुगतान नहीं, पलायन कर रहे मजदूर भोरे में मनरेगा से डर रहे मजदूर संवाददाता, भोरे मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना यहां गरीबों के लिए भय का कारण बनती जा रही है. प्रखंड के मजदूरों ने मनरेगा को लेकर काफी उम्मीदें पाल रखी थीं. इसी उम्मीद को लेकर बाहर काम करने गये हजारों मजदूर वापस अपने गांव आये. उन्होंने सोचा था कि घर पर मजदूरी कर परिवार के साथ सुखी जीवन जीयेंगे, लेकिन विभाग की मनमानी एवं जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के कारण योजना मजदूर विरोधी साबित हो रही है. बता दें कि भोरे प्रखंड में कुल 17 पंचायतें हैं. इनमें मनरेगा का काम मजदूरों से कराया गया, लेकिन उन्हें मजदूरी नहीं दी गयी. अपनी मजदूरी को लेकर विभाग के कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के पास दौड़-दौड़ कर थक गये हैं, लेकिन कोई उनका सुनता नहीं. मजदूरों ने इसकी शिकायत बीडीओ से भी की, लेकिन वहां से भी आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला. भोरे में मनरेगा विभाग की स्थिति काफी दयनीय है. कार्यक्रम पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण कोई भी काम समय से नहीं हो पा रहा है. इसका खामियाजा मजदूरों के साथ-साथ उनके परिवार को भी भुगतना पड़ रहा है. मजदूर शंभु प्रसाद, घरभरन, रामजीत, महेंद्र आदि ने बताया कि जनप्रतिनिधि एवं विभाग के कर्मियों के मेल-जोल से काम करा कर अब तक भुगतान नहीं किया गया है. मुखिया के पास जाने पर वह मनरेगा कार्यालय भेजते हैं, तो कार्यालय के कर्मी मुखिया से बात करने को कहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन