खुल गयी मुख्यमंत्री की कथनी और करनी की पोल : भाजपा

Updated at :13 Jan 2016 7:09 PM
विज्ञापन
खुल गयी मुख्यमंत्री की कथनी  और करनी की पोल : भाजपा

खुल गयी मुख्यमंत्री की कथनी और करनी की पोल : भाजपासंवाददाता, पटना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कथनी और करनी की पोल खुल गई है. सत्ता संचालन की डोर किसके हाथों में है, सरकार कौन रिमोट के जरिए चला है यह उजागर हो […]

विज्ञापन

खुल गयी मुख्यमंत्री की कथनी और करनी की पोल : भाजपासंवाददाता, पटना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कथनी और करनी की पोल खुल गई है. सत्ता संचालन की डोर किसके हाथों में है, सरकार कौन रिमोट के जरिए चला है यह उजागर हो चुका है. श्री टाइगर ने जदयू प्रवक्ता संजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पुत्र हैं मंत्री और आदेश–निदेश जारी कर रहे हैं पिता. राबड़ी देवी के मुख्यमंत्रितत्व काल में भी यही होता था, अब उसी की फिर पुनरावृत्ति हो रही है, इसलिए बिहार के विकास की योजनाओं और विशेष आर्थिक पैकेज के लिये सुशील कुमार मोदी जब केन्द्र से बातचीत कर रहे हैं, तो जदयू प्रवक्ता संजय सिंह को मिर्ची क्यों लग रही है. श्री टाइगर ने कहा कि जदयू प्रवक्ता दूसरे घरों में तांक झांक की आदत छोड़ें, अपने घर को देखें. सरकार के कामकाज और चाल–ढाल से उत्पन्न मतभेद की पोल तो उनके अपने ही खोल रहे हैं. वाराणसी मे तथाकथित पंचायत में शामिल होने के प्रति मुख्यमंत्री की अनभिज्ञता और संगठन के प्रदेश मुखिया का बयान दोनों के बीच मनभेद की पोल पहले ही खोल चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन