मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की दी बधाई

Updated at :13 Jan 2016 7:09 PM
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की दी बधाईपटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर राज्य व देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लायेगा. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की दी बधाईपटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर राज्य व देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लायेगा. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्व का सांस्कृतिक महत्व है. मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं, साथ ही इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है. नयी फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्व को लोग मिलकर मनाते हैं. उन्होंने लोगों से इन पर्वों को हर्षोल्लास और पारस्परिक स्नेह-सौहाद्र के साथ मनाने की अपील की. इससे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ेगी और सभी के सहयोग से एक खुशहाल विकसित और गौरवपूर्ण बिहार का निर्माण होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन