अब जल संसाधन विभाग भी बनायेगा पुल

अब जल संसाधन विभाग भी बनायेगा पुलआरा मुख्य नहर और बिहिया शाखा नहर पर बनेगा दो एसएलआर ब्रिज दो एसएलआर ब्रिजों के निर्माण पर जल संसाधन विभाग करेगा 1.93 करोड़ खर्च ओसाव और तैहदा सहित दो दर्जन गांवों में नाव से नहर पार करे हैं ग्रामीण 12 माह में दोनों एसएलआर ब्रिजों के निर्माण का […]
अब जल संसाधन विभाग भी बनायेगा पुलआरा मुख्य नहर और बिहिया शाखा नहर पर बनेगा दो एसएलआर ब्रिज दो एसएलआर ब्रिजों के निर्माण पर जल संसाधन विभाग करेगा 1.93 करोड़ खर्च ओसाव और तैहदा सहित दो दर्जन गांवों में नाव से नहर पार करे हैं ग्रामीण 12 माह में दोनों एसएलआर ब्रिजों के निर्माण का विभाग ने तय किया लक्ष्य संवाददाता, पटना छोटी-छोटी नदियों और नहरों पर छोटे-छोटे पुल-पुलिया बनवाने के लिए जल संसाधन विभाग अब पुल निर्माण निगम या पथ निर्माण विभाग के भरोसे नहीं रहेगा. छोटी नदियों और नहरों पर अब विभाग खुद पुल-पुलियों का निर्माण करायेगा. जल संसाधन विभाग ने इस मोरचे पर निर्णय लेना शुरू कर दिया है. आरा में दो नहरों पर जल संसाधन विभाग अपने स्तर से दो एसएलआर ब्रिज का निर्माण करायेगा. दोनों एसएलआर ब्रिजों के निर्माण निर्माण पर विभाग 1.93 करोड़ रुपये खर्च करेगा. दो दर्जन गांवों में आज भी होती है परेशानीआरा मुख्य नहर और बिहिया नहर मे तो जल संसाधन विभाग ने सिंचाई का पानी छोड़ दिया है, किंतु दोनों नहरों से आस-पास के गांव-टोलों में लोगोें को पहुंचाने के लिए विभाग ने कोई विशेष प्रबंध नहीं किया है. हाल यह है कि दोनों नहरें आज भी आस-पास के ग्रामीणों को नाव से पार करनी पड़ रही है. आरा मुख्य नहर और बिहिया शाखा नहर के आस-पास के ओसाव और तैहदा सहित दो दर्जन गांवों में आज भी ग्राणीणों को नाव से ही आना-जाना पड़ रहा है. दिन में तो नहर पार करने के लिए नौका मिल भी जाती है, किंतु रात्रि में उन्हें अपने-अपने गांव लौटने के लिए एक दिन ठहर जाना पड़ता है. आरा मुख्य नहर और बिहिया शाखा नहर के आस-पास के ग्रामीणों को इस संकट से निजात दिलाने के लिए जल संसाधन विभाग ने दोनों नहरों पर अपने स्तर से ही एसएलआर ब्रिज का निर्माण कराने का फैसला किया है. आरा मुख्य नहर पर एसएलआर ब्रिज निर्माण पर 123. 31 लाख, जबकि बिहिया शाखा नहर पर पुल निर्माण पर 70.60 लाख रुपये खर्च आयेगा. आरा की दोनों नहरों पर विभाग ने एक वर्ष में पुल निर्माण का लक्ष्य तय किया है. दोनों पुलों के निर्माण का 15 दिनों में टेंडर फाइनल होगा. दोनों एसएलआर ब्रिजों का निर्माण आरा के सोन नहर प्रमंडल की नहरों पर होगा. जल संसाधन विभाग ने आरा के सोन नहर प्रमंडल के आधीक्षण व कार्यपालक अभियंताओं को हर माह पुल निर्माण की प्रोग्रेस-रिर्पोट मुख्यालय को भेजने का टास्क भी दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










