राज योग से मन और विचारों में आयेगी शांति

Updated at :13 Jan 2016 6:22 PM
विज्ञापन
राज योग से मन और विचारों में आयेगी शांति

राज योग से मन और विचारों में आयेगी शांति सिकटिया में आयोजित हुआ ईश्वरीय ज्ञान कार्यक्रमप्रजापिता ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पहलसंवाददाता, गोपालगंजआज के दौर में अत्याचार, व्यभिचार, कदाचार में वृद्धि हुई है. इसमें सुधार तभी संभव है जब हम ईश्वर पर निश्चय कर राज योग मेडीटेसन का रास्ता आपनायेंगे. परमात्मका शिव का अवतरण हो […]

विज्ञापन

राज योग से मन और विचारों में आयेगी शांति सिकटिया में आयोजित हुआ ईश्वरीय ज्ञान कार्यक्रमप्रजापिता ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पहलसंवाददाता, गोपालगंजआज के दौर में अत्याचार, व्यभिचार, कदाचार में वृद्धि हुई है. इसमें सुधार तभी संभव है जब हम ईश्वर पर निश्चय कर राज योग मेडीटेसन का रास्ता आपनायेंगे. परमात्मका शिव का अवतरण हो चुका है. उनके द्वारा ही भारत में सतयुग की स्थापना की जा रही है. उक्त बातें बरौली प्रखंड के सिकटिया में आयोजित रामपुर पैक्स गोदाम पर प्रजापिता ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके उर्मिला बहन ने कहीं. कहा कि तब शांति, सौहार्द, सद्भावना का वातावरण होगा तो सुख-ही-सुख होगा. दुख मिट जायेगा. शाश्वत यौगिक कृषि की विधि अपना कर बिना किसी केमिकल खाद के उपयोग के उन्नत खेती की जायेगी, जिससे मानव स्वस्थ होगा. इस अवसर पर बीके भाई गणेश द्वारा राज योग से होनेवाले लाभ के बारे में बताया गया. इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी लगा कर ईश्वर, आत्मा तथा कर्म और कर्मफल के बारे में बताया गया. इस मौके पर सोना बहन, मुन्नी बहन, अनारसी भाई, फुलेना भाई, कुंती माता आदि मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन