नहीं आया फॉर्म, बढ़ सकती है तिथि

Updated at :13 Jan 2016 6:22 PM
विज्ञापन
नहीं आया फॉर्म, बढ़ सकती है तिथि

नहीं आया फॉर्म, बढ़ सकती है तिथि मैट्रिक परीक्षा : 15 जनवरी से परीक्षा समिति ने फॉर्म भरने का दिया है निर्देश संवाददाता. गोपालगंज मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ायी जा सकती है. परीक्षा समिति की ओर से अबतक फॉर्म नहीं आया. 15 जनवरी से ही बोर्ड की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने का […]

विज्ञापन

नहीं आया फॉर्म, बढ़ सकती है तिथि मैट्रिक परीक्षा : 15 जनवरी से परीक्षा समिति ने फॉर्म भरने का दिया है निर्देश संवाददाता. गोपालगंज मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ायी जा सकती है. परीक्षा समिति की ओर से अबतक फॉर्म नहीं आया. 15 जनवरी से ही बोर्ड की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने का निर्देश जारी किया था. जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अबतक बोर्ड की ओर से फॉर्म भरने को लेकर कोई सूचना नहीं आयी है. परीक्षा समिति की ओर से ओएमआर फॉर्म आने के बाद स्कूलों को आवंटित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर शुल्क भी निर्धारित नहीं किया गया है. परीक्षा समिति की ओर से जारी निर्देश के बाद परीक्षा शुल्क और फॉर्म भरने का पूरा कार्यक्रम जारी किया जायेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन ने दो दिन पूर्व मैट्रिक परीक्षा को लेकर फॉर्म भरने की तिथि जारी की थी. हालांकि परीक्षा शिड्यूल के बारे में बोर्ड ने कोई सूचना नहीं दी थी. अब छात्रों के बीच फॉर्म भरने को लेकर संशय है. सही जानकारी नहीं मिलने के कारण शिक्षक और अभिभावक परेशान हैं.फोटो न. 3इंटर का फॉर्म भरने का कल अंतिम मौकाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा का फॉर्म भरने की 15 जनवरी अंतिम तारीख है. शुक्रवार के बाद छात्र-छात्राओं फॉर्म नहीं भरा जायेगा. परीक्षा समिति के मुताबिक सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी तक फॉर्म भरा जाना है. शिक्षा विभाग के अनुसार प्लस-टू स्कूलों में अबतक 95 फीसदी छात्र-छात्राओं का फॉर्म भरा जा चुका है. शेष बचे छात्रों का फॉर्म दो दिनों में भरे जाने के लिए स्कूलों को निर्देश दिया गया है. परीक्षा फॉर्म की तिथि समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं का फॉर्म नहीं भरा जायेगा. फॉर्म नहीं भरनेवाले छात्र बोर्ड की परीक्षा से वंचित किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन