फक्सिगिं मामले में एक खिलाड़ी निलंबित

Updated at :12 Jan 2016 6:55 PM
विज्ञापन
फक्सिगिं मामले में एक खिलाड़ी निलंबित

———–फिक्सिंग मामले में एक खिलाड़ी निलंबितहांगकांग. हांगकांग के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान अहमद पर फिक्सिंग के कथित संपर्क की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया गया है और उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी. भारत में मार्च में होनेवाली विश्व टी-20 चैंपियनशिप के लिए हांगकांग की […]

विज्ञापन

———–फिक्सिंग मामले में एक खिलाड़ी निलंबितहांगकांग. हांगकांग के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान अहमद पर फिक्सिंग के कथित संपर्क की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया गया है और उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी. भारत में मार्च में होनेवाली विश्व टी-20 चैंपियनशिप के लिए हांगकांग की टीम में शामिल 26 साल के ऑलराउंडर अहमद को अगर दोषी पाया जाता है, तो उन पर दो से पांच साल तक का प्रतिबंध लग सकता है. आइसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत लगाये गये यह आरोप वैश्विक संस्था की भ्रष्टाचार रोधी इकाई की अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ विस्तृत जांच का हिस्सा है. ऑस्ट्रेलिया के फेयरफैक्स मीडिया के अनुसार अहमद से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर नसीम गुलजार ने संपर्क किया था, जो उन कथित मैच फिक्सरों में शामिल हैं, जिन पर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज लू विंसेंट को इंगलैंड के काउंटी मैचों में जानबूझकर कमतर प्रदर्शन करने के लिए पैसे देने का आरोप है. अहमद के वकील केविन इगान ने हालांकि उनका बचाव किया है. अहमद ने छह वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों और आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया है. लेकिन निजी कारणों से हटने के बाद वह 31 अक्तूबर से नहीं खेले हैं.&&&&&&&बीबीएल में रन नहीं लेने के लिए गेल की हुई आलोचनासिडनी. वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में आलोचना का सामना करना पड़ा. कुछ समय पहले इसी लीग के दौरान महिला टीवी प्रस्तोता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गेल की काफी आलोचना हुई थी और उन पर जुर्माना भी लगा था. सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ उन्होंने रन लेने से इनकार कर दिया, जबकि आसानी से एक रन लिया जा सकता था, जिसके बाद कमेंटेटरों ने उनकी आलोचना की. गेल ने साथी सलामी बल्लेबाज टॉम कूपर की एक रन लेने की मांग को ठुकरा दिया था, जिसके बाद उनकी आलोचना हुई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘मैंने अब तक जितना क्रिकेट देखा उसमें यह सबसे अविश्वसनीय और बेवकूफाना है. इससे युवाओं को क्या संदेश जायेगा.’ गेल इसके बाद अगली गेंद पर आउट हो गये, जब क्लाइंट मैकाय की गेंद पर फवद अहमद ने उनका कैच लपका. गेल ने 20 गेंदों में 28 रन की पारी खेली.———-जीव का अनुभव यूरेशिया कप में एशिया के लिए अहम होगी: लाहिड़ीमलयेशिया. भारत के स्टार गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी का मानना है कि इस हफ्ते होनेवाले यूरेशिया कप गोल्फ टूर्नामेंट में गैर खिलाड़ी कप्तान जीव मिल्खा सिंह का भुगतान यूरोप के खिलाफ कमजोर मानी जा रही एशिया की टीम के लिए अहम होगा. दुनिया के 40वें नंबर के गोल्फर लाहिड़ी ने कहा कि जीव के अनुभव और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बारे में उनकी जानकारी के अलावा शीर्ष 60 में एशिया के छह खिलाड़ियों की मौजूदगी यूरोपीय टीम पर दबाव बना सकती है. इसकी अगुआई राइडर कप कप्तान और पूर्व ब्रिटिश ओपन चैंपियन डेरेन क्लार्क कर रहे हैं.यूरोप के पास इसके अलावा ली वेस्टवुड और इयान पोल्टर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा डेनी विलेट, शेन लारी, विक्टर डुबइसन, सोरेन जेल्डसन, क्रिस वुड और बर्न्ड वीसबर्गर के अलावा मैथ्यूज फिट्जपैट्रिक और क्रिस्टोफर ब्रोबर्ग जैसे युवा खिलाड़ी हैं. टीम के 12 में से 10 खिलाड़ी शीर्ष 60 में शामिल हैं, जबकि ब्रोबर्ग (65) और रोस फिशर (82) भी अधिक पीछे नहीं हैं.———–गुर्दा बेचने संबंधी टिप्पणी भावावेश में की : रवि नयी दिल्ली. युवा भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी रवि दीक्षित ने मंगलवार को साफ किया कि अपना कैरियर जारी रखने के लिए उनका इरादा गुर्दा बेचने का नहीं है और भावावेश में की गयी उनकी टिप्पणी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया गया. दीक्षित ने ‘गुर्दा बेचने’ संबंधी अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया और उन्हें विश्वास नहीं था कि फेसबुक पर की गयी उनकी टिप्पणी इतने लोगों का ध्यान आकृषित करेगी. पूर्व एशियाई जूनियर चैंपियन और अगले महीने होनेवाले दक्षिण एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल 23 वर्षीय दीक्षित ने कहा, ‘मुझे तब तक विश्वास नहीं था कि इसे इतनी गंभीरता से लिया जायेगा, जब तक कि मेरे पास एक रिपोर्टर का फोन आया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन