नशे में नहीं चलाएं गाड़ी

गोपालगंज : नशे में गाड़ी चलाना मौत को बुलाना है. शहर के वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सरकार की तरफ से आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन डीएवी, एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बना कर लोगों को परिवहन नियमों की जानकारी दी. वाहन चलानेवाले को कानून की […]
गोपालगंज : नशे में गाड़ी चलाना मौत को बुलाना है. शहर के वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सरकार की तरफ से आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन डीएवी, एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बना कर लोगों को परिवहन नियमों की जानकारी दी. वाहन चलानेवाले को कानून की जानकारी देते हुए कहा कि यह जीवन अनमोल है. इसे यूं ही बरबाद न करें. अगला पल किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है.
डीएवी स्कूल से छात्रों की मानव शृंखला पोस्ट आॅफिस चौक, घोष मोड़ तथा एमएम उर्दू स्कूल के छात्रों की मानव शृंखला बस स्टेड से आंबेडकर चौक होकर पोस्ट आॅफिस चौक तक बनी रही. इस मौके पर डीटीओ दिवाकर झा, कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार, प्राचार्य मित्रानंद आर्य, एमएम उर्दू के प्राचार्य नेयाज अहमद ने इसका नेतृत्व किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










