सत्ता की खातिर ऐतिहासिक तथ्यों से भी खिलवाड़ : नंदकिशोर

सत्ता की खातिर ऐतिहासिक तथ्यों से भी खिलवाड़ : नंदकिशोर पटना. भाजपा के वरीय नेता व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि राज्य सरकार महागंठबंधन के घटक दल के दबाव में आकर इतिहास के पन्नों से भी खिलवाड़ करने लगी है. आपातकाल भारतीय इतिहास का काला अध्याय रहा है. आपातकाल की मुखालफत करनेवाले […]
सत्ता की खातिर ऐतिहासिक तथ्यों से भी खिलवाड़ : नंदकिशोर पटना. भाजपा के वरीय नेता व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि राज्य सरकार महागंठबंधन के घटक दल के दबाव में आकर इतिहास के पन्नों से भी खिलवाड़ करने लगी है. आपातकाल भारतीय इतिहास का काला अध्याय रहा है. आपातकाल की मुखालफत करनेवाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण बिहार ही नहीं पूरे देश के नायक बने थे. आपातकाल के दौरान जिस तरह का दमनात्मक रवैया तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया, उसे इतिहास भूल नहीं सकता. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आपातकाल के विरोध में आंदोलन के नायक जेपी के साथ रहे हैं. इंदिरा गांधी के दमनात्मक रवैये और आपातकाल का विरोध महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार और लालू प्रसाद हमेशा करते रहते हैं. खुद भी यातनाओं का गवाह हूं. बिहार का इतिहास न तो जयप्रकाश के इस आंदोलन को भूल सकता है और न ही इंदिरा गांधी के दमन को.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










