उप सचिव स्तर के पदाधिकारी होंगे पंचायत चुनाव के प्रेक्षक

Updated at :11 Jan 2016 8:23 PM
विज्ञापन
उप सचिव स्तर के पदाधिकारी होंगे पंचायत चुनाव के प्रेक्षक

उप सचिव स्तर के पदाधिकारी होंगे पंचायत चुनाव के प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग ने सामान्य प्रशासन से मांगें पदाधिकारियों की सूचीसंवाददाता,पटनापंचायत आम निर्वाचन 2016 के लिए उप सचिव से नीचे के अधिकारी आॅब्जर्वर (प्रेक्षक) नहीं बनेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग से ऐसे पदाधिकारियों की सूची मांगी हैं. सूची मिलने के बाद उनको […]

विज्ञापन

उप सचिव स्तर के पदाधिकारी होंगे पंचायत चुनाव के प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग ने सामान्य प्रशासन से मांगें पदाधिकारियों की सूचीसंवाददाता,पटनापंचायत आम निर्वाचन 2016 के लिए उप सचिव से नीचे के अधिकारी आॅब्जर्वर (प्रेक्षक) नहीं बनेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग से ऐसे पदाधिकारियों की सूची मांगी हैं. सूची मिलने के बाद उनको प्रेक्षक बनाया जायेगा. बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव व उससे ऊपर के पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव में आॅब्जर्वर बनाया जाता है. प्रतिनियुक्ति के बाद ये पदाधिकारी ही आयोग के आंख व कान हो जाते हैं, जिनकी रिपोर्ट पर आयोग सभी तरह की कार्रवाई करता है. सामान्य प्रशासन द्वारा सूची उपलब्ध करा देने के बाद उनमें से आयोग चुनिंदा पदाधिकारियों को आॅब्जर्वर प्रतिनियुक्त करता है. सामान्य प्रशासन विभाग से ऐसे पदाधिकारियों के नाम, उनके गृह जिला और पदस्थापित स्थल की मांग की गयी है. चयन करने के बाद एक ही पदाधिकारी को चरणवार ड्यूटी पर लगाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन