दलित की झोंपड़ी उजाड़ने पर हिंसक झड़प

Updated at :09 Jan 2016 7:40 PM
विज्ञापन
दलित की झोंपड़ी उजाड़ने पर हिंसक झड़प

दलित की झोंपड़ी उजाड़ने पर हिंसक झड़प गोपालगंज. विवादित जमीन पर दलित की झोंपड़ी को उजाड़ने को लेकर हिंसक मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल दलित ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. भोरे थाना क्षेत्र के टोला खजुरहा […]

विज्ञापन

दलित की झोंपड़ी उजाड़ने पर हिंसक झड़प गोपालगंज. विवादित जमीन पर दलित की झोंपड़ी को उजाड़ने को लेकर हिंसक मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल दलित ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. भोरे थाना क्षेत्र के टोला खजुरहा गांव की विद्यावती देवी का आरोप है कि वे अपनी जमीन में झोंपड़ीनुमा घर बना कर रहती थी. पड़ोसी लक्ष्मी साह अपने अन्य सहयोगियों के साथ उसके घर में घुस गये तथा झोपड़ी उजाड़ने लगे. विरोध करने पर मारपीट की गयी. दलित महिला ने गोपालगंज स्थित अनुसूचित जाति जनजाति थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन