हर माह चलेगा अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान

Updated at :09 Jan 2016 7:24 PM
विज्ञापन
हर माह चलेगा अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान

हर माह चलेगा अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियानजिलाधिकारियों के नितृत्व में बनेगा स्पेशल टॉस्क-फोर्स खान एवं भूतत्व विभाग ने सीएम के निर्देश पर अमल करना शुरु कियासंवाददाता, पटना खान एवं भूतत्व विभाग हर मार अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सधन अभियान चलायेगा. मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की खान-भूतत्व विभाग की समीक्षा […]

विज्ञापन

हर माह चलेगा अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियानजिलाधिकारियों के नितृत्व में बनेगा स्पेशल टॉस्क-फोर्स खान एवं भूतत्व विभाग ने सीएम के निर्देश पर अमल करना शुरु कियासंवाददाता, पटना खान एवं भूतत्व विभाग हर मार अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सधन अभियान चलायेगा. मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की खान-भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक में मिले निर्देश के बाद विभाग ने इसकी योजना बनायी है. खान एवं भूतत्व के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने सभी जिला पदाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया है. जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को उन्होंने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सधन अभियान चलाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने को कहा है. स्पेशल टॉस्क फोर्स में आरक्षी उपाधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे. विभाग के प्रधान सचिव ने जिलाधिकारियों को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के औचक निरीक्षण की कार्रवाई की तुरंत सूचना मुहैया कराने को भी कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन