अमर केसरी हत्याकांड में मुस्कान समेत दो गिरफ्तार

Updated at :09 Jan 2016 7:24 PM
विज्ञापन
अमर केसरी हत्याकांड में मुस्कान समेत दो गिरफ्तार

अमर केसरी हत्याकांड में मुस्कान समेत दो गिरफ्तार यूपी पुलिस ने किया मोबाइल व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा उत्तर प्रदेश से जुड़ा था हत्या का तार, छह नवंबर को हुई थी हत्या फोटो न. 22 मीरगंज. मीरगंज के चर्चित मोबाइल व्यवसायी अमर केसरी हत्याकांड में यूपी की तरेया सुजान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर […]

विज्ञापन

अमर केसरी हत्याकांड में मुस्कान समेत दो गिरफ्तार यूपी पुलिस ने किया मोबाइल व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा उत्तर प्रदेश से जुड़ा था हत्या का तार, छह नवंबर को हुई थी हत्या फोटो न. 22 मीरगंज. मीरगंज के चर्चित मोबाइल व्यवसायी अमर केसरी हत्याकांड में यूपी की तरेया सुजान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें विवाहित मुस्कान तथा उसका कथित पति मोहन शामिल हैं. तरेया सुजान थाने के एसएचओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. श्री राम ने बताया कि पहले नशा देकर बेहोश कर दिया गया था तथा नशे में हत्या कर दी गयी. वहीं, दुकान से चोरी गये मोबाइल में से चार बरामद कर लिये गये हैं. वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने ठोस सबूत भी हासिल कर लिया है. अपनी स्वीकारोक्ति बयान में उन्होंने घटना को अंजाम देने में सिर्फ अपनी भूमिका स्वीकार की है. पर, पुलिस को इस पर शंका है. एसएचओ ने बताया कि मामले का अनुसंधान आगे भी जारी रहेगा तथा मुस्कान के बयानों की गहराई से जांच की जायेगी. गौरतलब है कि 20 वर्षीय अमर केसरी की हत्या छह नवंबर की रात्रि कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन