ममता कार्यकर्ताओं ने डीएम से लगायी गुहार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2016 2:21 AM

विज्ञापन

22 माह से नहीं मिल रहा है भुगतान भुखमरी से जूझ रहा पूरा परिवार गोपालगंज : प्रोत्साहन राशि से वंचित ममता कार्यकर्ता गुरुवार को समाहरणालय पहुंचीं. ममता कार्यकर्ताओं ने कहा कि दर्जनों बार हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक से प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर गुहार लगायी गयी, लेकिन अबतक भुगतान नहीं हुआ है. सिविल […]

विज्ञापन

22 माह से नहीं मिल रहा है भुगतान

भुखमरी से जूझ रहा पूरा परिवार
गोपालगंज : प्रोत्साहन राशि से वंचित ममता कार्यकर्ता गुरुवार को समाहरणालय पहुंचीं. ममता कार्यकर्ताओं ने कहा कि दर्जनों बार हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक से प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर गुहार लगायी गयी, लेकिन अबतक भुगतान नहीं हुआ है. सिविल सर्जन से गुहार लगाने के बाद भी मिलनेवाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. 2 माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं मिलने से पूरा परिवार भुखमरी से जूझ रहा है.
ममता कार्यकर्ताओं में सुनीता देवी, राजकुमारी, निरज देवी, आशा देवी, शाहीन देवी, नितु देवी, नितु देवी, कुंती देवी, विंदु देवी, कांती देवी, गिरीजा देवी, इंदू देवी, लिलावती देवी, शिला देवी, कमलेश ,किरन देवी, कमलेश किरन देवी, गिरिजा, संगीता देवी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन