हिंसक झड़प में महिला सहित छह लोग घायल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 4:14 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये हैं. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवावृत्त गांव के यदुनाथ गोड़ ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पूर्व विवाद को लेकर उसके पड़ोसी सूर्यदेव बीन ने अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये हैं. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवावृत्त गांव के यदुनाथ गोड़ ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पूर्व विवाद को लेकर उसके पड़ोसी सूर्यदेव बीन ने अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ हमला कर दिया तथा घर में घुस कर महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इधर, जादोपुर में मारपीट में दंपती घायल हो गया. जादोपुर थाने के बंगही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. बताया जाता है कि बंगही गांव के हरेराम सहनी का भूमि विवाद कुछ लोग से चल रहा था. विवाद के दौरान उनकी पत्नी रामो देवी, पुत्र संजय सहनी को मारपीट कर घायल कर दिया गया. पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन