जिलाअधिकारी ने नौ लिपिकों का किया तबादला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 4:11 AM
गोपालगंज : डीएम राहुल कुमार के द्वारा समाहरणालय सहित विभिन्न प्रखंड एवं अंचल एवं अनुमंडल कार्यालयों में पदस्थापित लिपिकों का तबादला किया गया है. उन्होंने कार्यहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से नौ लिपिकों का तबादला किया है. स्थानांतरित लिपिकों के नये स्थान पर योगदान किये जाने को लेकर प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश […]
गोपालगंज : डीएम राहुल कुमार के द्वारा समाहरणालय सहित विभिन्न प्रखंड एवं अंचल एवं अनुमंडल कार्यालयों में पदस्थापित लिपिकों का तबादला किया गया है. उन्होंने कार्यहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से नौ लिपिकों का तबादला किया है. स्थानांतरित लिपिकों के नये स्थान पर योगदान किये जाने को लेकर प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.
कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर लिपिक को अवश्य ही विरमित करें. स्थानांतरित लिपिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना संपूर्ण प्रभार सौंप कर ही नये पदस्थापन के स्थान पर योगदान करें. लिपिक को जनवरी, 2016 का वेतन भुगतान नव पदस्थापन के कार्यालय से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










