शहीदों की याद में अभाविप की श्रद्धांजलि यात्रा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 4:10 AM
गोपालगंज : शहीदों की याद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोपालगंज इकाई के द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गयी. पंजाब के पठानकोट में वायु सेना के एयर बेस पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों को मौत के घाट उतारनेवाले भारत मां के सपूतों की याद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद […]
गोपालगंज : शहीदों की याद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोपालगंज इकाई के द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गयी. पंजाब के पठानकोट में वायु सेना के एयर बेस पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों को मौत के घाट उतारनेवाले भारत मां के सपूतों की याद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा भगत सिंह चौक से श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गयी,
जो शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करने के बाद पुन: भगत सिंह चौक पर पहुंची, जहां सभा में तब्दील हो गयी. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सनी सिंह ने कहा कि हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व है, जो अपने प्राणों की आहूति देकर भारत मां की रक्षा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










