भ्रूणहत्या पर जागरूक किये गये छात्र, हुआ सेमिनार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 4:10 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है. इस रोकने का अधिकार सबको है. आप भी भ्रूण हत्या करानेवाले के खिलाफ सूचना देकर कार्रवाई करा सकते हैं. वीएम कॉलेज में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में आधी – आबादी की सुरक्षा को लेकर कई जानकारियां दी गयीं. समाज में छात्राएं और महिलाएं सुरक्षित कैसे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है. इस रोकने का अधिकार सबको है. आप भी भ्रूण हत्या करानेवाले के खिलाफ सूचना देकर कार्रवाई करा सकते हैं. वीएम कॉलेज में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में आधी – आबादी की सुरक्षा को लेकर कई जानकारियां दी गयीं. समाज में छात्राएं और महिलाएं सुरक्षित कैसे रहेंगी, सुरक्षा की जिम्मेवारी सबकी है. इसको लेकर छात्रों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी.

लोगों को जागरूक करने के लिए झारखंड से चेन्नई साइकिल यात्रा पर निकले शिक्षक ने वीएम कॉलेज में सेमिनार आयोजित किया. एक दिवसीय सेमिनार में छात्रों को दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, तेजाब हमला, रेप जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए जानकारियां दी गयीं. छात्रों ने भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल किये. छात्राओं को वाहन पर यात्रा करते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी है, इसकी भी जानकारी दी गयी. लिफ्ट में अकेले नहीं चढ़ने, सोशल साइट पर बगैर जान-पहचान के लोगों से बात नहीं करने की सलाह दी गयी. इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य के अलावा छात्र – छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन